Thursday, October 5, 2017

STRUCTURE OF SENTENCES FROM ANGLE OF VERB


जब भी कभी हम English में  वाक्य (Sentence) लिखने की कोशिश करते हैं तो जो लोग Non-English पृष्ठभूमि (background) से आते हैं उन्हें वाक्य लिखने में बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें पहले समझ में ही नहीं आता है कि - Sentence का ढ़ांचा (Structure) क्या है। पहले हम इसे समझते हैं।

हिंदी में वाक्य में पहले---

 कर्ता ( Subject) + वस्तु (Object)+ क्रिया (Verb) आता है।


                = S+O+V Pattern

नीचे दिए गए वर्तमान काल (Simple Present ) के वाक्यों को देखें।


Simple Present Formula:

S+V1/V5+O

राम (S)     विद्यालय(O)      जाता (V)है ।  


जबकी अंग्रेजी में क्रिया बीच में आ जाता है।


Ram(S)                goes(V)            to school(O).


राम  (S)         एक         अच्छा          लड़का(O) है (V)। 


Ram (S)                is(V) a good        boy(O). 

खासकर हिंदी माध्यम के बच्चे तब गलती करने लगते हैं या उनकी समस्या Confusion level बढ़ने लगती है जब वे अपने गुरूजी से  काल (Tense) पढ़ कर आते हैं और उनको Simple Present  में बताया जाता है कि First Person और Second Person  के साथ V1 लगेगा और Third Person Singular के साथ V5 और Third Person Plural के साथ V1 लगेगा।


Present Continuous Tense 

S+IS/AM/ARE+V4+O

Present Continuous Tense  में फिर वहीं वर्तमान की चलते रहने वाली क्रिया को दिखाते हैं और फिर उसमें Is, Am, Are का इस्तेमाल करते हैं ।

Ram is playing football. राम खेल रहा है।  

Ram is sleeping. राम सो रहा है। 

They are moving.  वे जा रहे हैं।

I am eating.   मैं खा रहा हूं।


छात्रों की परेशानी यहीं से शुरू हो जाती है और सबके जड़ में होता है Words की Positioning और उसका contextual arrangement  मतलब किसके साथ क्या लगेगा।

अब अगर कोइ व्यक्ति उपर के वाक्यों को देखेगा जिसको अंग्रेजी की कम समझ है वो चकरा जाएगा। एक में IS/AM/ARE का उपयोग किया है। एक में नहीं ऐसा क्यूं ?


बताता है कि जहां इनका उपयोग होगा वहां V4 = V1+ ING लगेगा।

तो आईए इनके पीछे का कारण जानते हैं।

अंग्रेजी में दो प्रकार के VERB होते हैं।

 1- BE VERB ( is, am, are, was, were, need, can, could, may, might, shall, should, ought to, etc) 


 2- MAIN VERB    - REGULAR VERB     - IRREGULAR VERB


और जब हम सामान्य वर्तमान काल या भूतकाल की बात करते हैं तो हम BE VERB का ईस्तेमाल कर वाक्य बना सकते हैं।
जैसे की -
Ram is good boy. 
This is Sita. 
She is white. 
Ramesh is bad guy. 
They were mad. 
She was black. 
Ram was intelligent. 
Ravan was a cruel man. 
etc.  



1 comment:

Unknown said...

THANKS SIR VARI NICE SIR..